हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से दिल्ली, लखनऊ, हरिद्वार आदि रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर दौड़ने वाली रोडवेज बसें अब नए हाईवे की जगह पुराने हाईवे से संचालित होंगी। बसों का संचालन फ्लाईओवर के नीचे से किया जाएगा। इस संबंध में हापुड़ के एआरएम संदीप नायक ने चालकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
हापुड़ से करीब 112 बसों का संचालन होता है जिनमें से कुछ लंबे रूट की बसे हैं। ऐसे में नया बाईपास बनने के बाद से यह बस चालक नए हाईवे से बसों को ले जाते हैं जिसकी वजह से यात्रियों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले महीने व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने डीएम के समक्ष यह मुद्दा उठाया था जिसके बाद एआरएम ने चालकों को आदेश जारी किए हैं कि वह पुराने हाईवे से बसों को निकाले और फ्लाईओवर के नीचे से बस लेकर जाए जिससे यात्रियों को परेशानी ना हो।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093


























