हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ स्टेशन से यात्रा करने वाली रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। हापुड़ को एक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का ठहराव मिला है जिससे रेल यात्रियों को काफी आसानी होगी। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर आनंद विहार से सहरसा के बीच 29 अप्रैल से 26 जून के बीच सिर्फ एक ट्रेन का ठहराव दिया गया है। रेल यात्रियों को राहत दिलाने के लिए रेलवे ने सभी मार्गों पर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। आनंद विहार से सहरसा के बीच 29 अप्रैल से 26 में तक स्पेशल ट्रेन के 9 फेरे लगाए जाएंगे। स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12:19 पर हापुड़ स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद 12:21 पर मुरादाबाद के लिए रवाना होगी।
ये भी पढ़ेःअवैध रूप से संचालित ओयो होटल में बढ़ रही ग्राहकों की संख्या
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























