
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, हापुड़ स्टेशन पर चार जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का होगा ठहराव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ट्रेन से यात्रा करने वाली यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर चार जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का ठहराव होगा जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। 15 अप्रैल से इन ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
वाराणसी से चलकर दिल्ली को जाने वाली ट्रेन 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को सुबह 10:53 बजे रेलवे स्टेशन आएगी और दो मिनट ठहराव का करेगी। दिल्ली से वाराणसी जाने वाली ट्रेन 16 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को रात्रि 20:53 बजे आएगी और दो मिनट रूकेगी।
लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन 20 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को 2:45 बजे रेलवे स्टेशन आकर 2:50 बजे गाजियाबाद के लिए रवाना होगी।
वहीं, अयोध्या कैंट से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली स्पेशल ट्रेन 16 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार, गुरुवार को चलकर सुबह 4:08 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद गाजियाबाद के लिए रवाना हो जाएगी। वहीं आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या कैंट जाने वाली ट्रेन 17 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सुबह 10:08 बजे रेलवे स्टेशन आएगी।
वहीं, दिल्ली से सीतामढ़ी जंक्शन जाने वाली स्पेशल ट्रेन 16 अप्रैल से नौ जुलाई तक गुरुवार रात्रि 00:48 बजे रेलवे स्टेशन आएगी और रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव मिलेगा। वहीं, सीतामढ़ी से 17 अप्रैल से दस जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को ट्रेन का संचालन होगा और रात्रि 9:23 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926


























