हापुड़ से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से दिल्ली, गाजियाबाद जाने वाले बस यात्रियों के लिए एक बेहद अहम खबर है। अब आपको मेरठ रोड पर स्थित रोडवेज बस अड्डे से ही दिल्ली, गाजियाबाद व अन्य रूटों की बसें मिलेंगी। मेरठ तिराहा पर खड़ी बसों के चालान से परेशान रोडवेज बस के एआरएम ने यह फैसला लिया है। एआरएम संदीप नायक ने बताया कि यातायात पुलिस मेरठ तिराहे पर खड़ी बसों का प्रतिदिन 500 रुपए का चालान कर रही थी। चालान को चालक व परिचालक को ही भुगतना पड़ता हैं जिससे उन्हें काफी नाराजगी है जिसके चलते बसों का संचालन मेरठ रोड पर स्थित बस अड्डे से ही करने का फैसला लिया गया है। हापुड़ डिपो के बेड़े में करीब 110 बसें हैं जिनका प्रतिदिन विभिन्न रूटों पर आना जाना लगा रहता है। सर्वाधिक 55 बसे अकेले दिल्ली गाजियाबाद रूट पर चलती है।

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457








Related Posts

कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड की देव लोक कॉलोनी स्थित श्री रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के 39 वें वार्षिकोत्सव पर आयोजित श्री राम कथा से पूर्व शनिवार को…

Read more

पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ दौरे पर हैं। ऐसे में मेरठ रेंज की पुलिस अलर्ट पर है। जनपद हापुड़ में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट

पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट

पक्का बाग के ठिकानों पर बिका राशन का गेहूं-चावल

पक्का बाग के ठिकानों पर बिका राशन का गेहूं-चावल

युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज

युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा: तीन दिन तक पंखे से लटका था युवती का शव

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा: तीन दिन तक पंखे से लटका था युवती का शव

दहेज न देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

दहेज न देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज
error: Content is protected !!