हापुड़वासियों के लिए बड़ी खबर, बंदरों को पकड़ने के लिए दिया ठेका










हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ क्षेत्र वासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। आखिरकार बंदरों को पकड़ने का कार्य हापुड़ नगर पालिका परिषद के क्षेत्र में शुरू हो चुका है। प्रत्येक दिन अलग-अलग क्षेत्रों में टीम बंदरों को पकड़ रही है। मथुरा के ठेकेदार को टेंडर दिया गया है।
हापुड़ नगर पालिका परिषद क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। यह बंदर लगातार उत्पात मचाते हैं जिसकी वजह से क्षेत्र वासियों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही थी। सबसे बड़ी बात तो यह है सड़क से गुजरने वाले राहगीर, छत पर जाने वाले लोगों पर यह बंदर कभी भी हमला कर देते हैं। ऐसे में लोगों ने तो छत पर जाना ही छोड़ दिया है। हापुड़ के जवाहरगंज, राधा पुरी, आर्य नगर आदि क्षेत्रों में बंदरों के जबरदस्त आतंक के कारण लोग काफी ज्यादा परेशान थे जिन्होंने नगर पालिका से बंदरों को पकड़वाने की गुहार लगाई थी। नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि शहर में बंदरों को पकड़वाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। टीम विभिन्न क्षेत्रों में जाकर प्रतिदिन बंदरों को पकड़ने का कार्य कर रही है। मथुरा के ठेकेदार को ठेका दिया गया है।

रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!