
कुम्भ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, दो स्पेशल ट्रेनों का मिला स्टॉपेज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ से कुंभ मेले में जाने वाले रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर दो स्पेशल ट्रेनों का स्टॉपेज मिला है। इन दोनों ट्रेनों का ठहराव हापुड़ व गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर भी होगा जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
रेलवे ने कुम्भ मेले को लेकर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने की घोषणा की है। इन ट्रेनों में से दो ट्रेनों का ठहराव हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर भी दिया गया है। इन ट्रेनों में 04066- 04065 स्पेशल एक्सप्रेस और 04662- 04661 स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। 04066 स्पेशल दिल्ली से देर रात 11:25 बजट चलकर हापुड़ रेलवे स्टेशन पर देर रात 01:20 बजे पहुंचेगी। जब गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन 1.47 बजे पहुंच जाएगी। इसके बाद यह ट्रेन बरेली के रास्ते होते हुए फाफामऊ रेलवे जंक्शन पर अगले दिन दोपहर को 02.15 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन 10, 18, 22, 31 जनवरी, 08, 16 और 27 फरवरी को संचालित होगी। जबकि 04065 स्पेशल ट्रेन फाफा माऊ रेलवे स्टेशन से देर रात को 11.30 बजे चलकर सुबह 11 बजे गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और सुबह 11.35 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

वहीं 04662 स्पेशल ट्रेन अमृतसर रेलवे स्टेशन से देर शाम 08.10 बजे चलेगी, जो मेरठ होते हुए हापुड़ रेलवे स्टेशन पर तड़के 05.05 बजे पहुंचेगी और गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर 05.33 बजे पहुंचेगी। जिसके बाद फाफा माऊ रेलवे स्टेशन पर शाम सात बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन 09, 19 जनवरी और 06 फरवरी को होगा। इसके अलावा 04661 स्पेशल ट्रेन का संचालन • फाफा माऊ जंक्शन से सुबह 06.30 बजे चलकर गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर शाम को 05.53 बजे पहुंचेगी। इसके बाद हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन 06.20 बजे पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेनें हापुड़ हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पांच मिनट और गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर दो मिनट तक ठहरेगी।
Raymond फैशन स्टोर लेकर आए हैं 10-15 % तक का डिस्काउंट: 8791513811 || R. K. PLAZA, RLY ROAD, हापुड़
































