हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुरादाबाद रेल मंडल ने कोहरे के कारण हापुड़ में ठहरने वाली पांच जोड़ी ट्रेनों को रद्द किया है। यह ट्रेन 1 दिसंबर से अगले 1 मार्च तक रद्द रहेगी जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ट्रेन संख्या 15621-22 कामाख्या आनंद विहार एक्सप्रेस 7 दिसंबर से 1 मार्च तक, 15909-10 अवध आसाम एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक, 15127-28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 29 फरवरी तक, 04303-04 दिल्ली बरेली पैसेंजर 1 दिसंबर से 1 मार्च तक तथा 04335-36 गाजियाबाद मुरादाबाद पैसेंजर 1 दिसंबर से 1 मार्च तक रद्द रहेगी। इससे दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, पंजाब, काशी विश्वनाथ, लखनऊ, बरेली आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483






























