
बड़ी खबर: दीपावली पर 58 हजार परिवारों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है। दीपावली से पहले 58 हजार परिवारों को मुफ्त सिलेंडर मिलेगा। फ्री में सिलेंडर दिया जाता है।
जनपद हापुड़ की बात करें तो उज्ज्वला योजना के 58 हजार लाभार्थी है जिनको होली पर सिलेंडर का वितरण कर दिया गया था। अब दीपावली पर इसके लिए आपूर्ति विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले को अक्टूबर में गैस सिलेंडर की अतिरिक्त खेप प्रदान की जाएगी। शासन से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को नि:शुल्क गैस सिलेंडर और चूल्हे दिए गए थे जिनका चयन उज्ज्वला योजना में किया गया था। 58000 पात्रों को दीपावली से पहले नि:शुल्क सिलेंडर मिलेगा। इसके लिए रिफिलिंग की सुविधा शासन ने प्रदान की है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























