हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है जो कि अवैध गांजे को आंध्र प्रदेश राज्य से छिपा कर ला रहा था। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जिनके कब्जे से लगभग 30 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई जा रही है। इसी के साथ पुलिस ने एक कार को भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट के श्याम नगर के रहने वाले सलमान पुत्र अकबर मेवाती तथा शाहनवाज पुत्र इदरीश है।
दरअसल गढ़ पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच उसने दौताई नहर पुल मेरठ रोड से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जो कि आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से आंध्र प्रदेश से अवैध गांजा लाकर उत्तर प्रदेश और एनसीआर में सप्लाई करते थे। तस्कर अपनी गाड़ी में अवैध मादक पदार्थ को छिपा कर लाते थे और यहां-वहां सप्लाई कर आर्थिक मुनाफा कमाते थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 15 लाख रुपए कीमत का 30 किलोग्राम अवैध गांजा और एक गाड़ी बरामद की है।
Tata Croma में 12% Assured Return के साथ करें निवेश: 8010510000

































