हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बकायेदारों के खिलाफ लगातार बिजली विभाग अभियान चला रहा है. इसी क्रम में पिलखुवा में ऊर्जा निगम ने अभी तक बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6.39 करोड़ रुपए का राजस्व वसूला है. 10974 बकायेदारों पर कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग ने यह धनराशि वसूली है. बता दें कि पिलखुवा डिवीज़न के तीनों उपखंड़ों के अंतर्गत करीब 92 हजार बिजली उपभोक्ता हैं जिनमें से 10 हजार से अधिक वाले बकायदा 26815 हैं. ऐसे 10139 बकायेदारों के कनेक्शन काटकर 4.36 करोड रुपए की वसूली की गई है. वहीं एक लाख से अधिक वाले 3471 बकायदार हैं जिसमें से 835 के कनेक्शन काट कर 2.03 करोड रुपए की वसूली की गई है. ऐसे में बकायेदारों को चेतावनी दी जा रही है कि जल्द से जल्द अपने बकाए का भुगतान करें.
घर बैठे कराएं MAKEUP, DISCOUNT के साथ : 8218124225























