हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों चालकों के खिलाफ महाअभियान चलाया। रविवार को चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने 175 वाहनों के चालान किए और चार गाड़ियों को सीज किया।
आपको बता दें यातायात पुलिस की लाख चेतावनियों के बाद भी वाहन सवार सुनने को तैयार नहीं है और लगातार नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कोई सड़कों पर बिना हेलमेट तो कोई गाड़ी पर ब्लैक फिल्म लगाकर चल रहा है। नियमों को दरकिनार कर सड़कों पर उतरे वाहन सवारों को सबक सिखाने के लिए हापुड़ की यातायात पुलिस ने एसपी दीपक भूकर के दिशा-निर्देशों पर टीआई मनु चौधरी के नेतृत्व में जनपद के ततारपुर गोल चक्कर, पक्का बाग चौपला, अतरपुरा चौपला, मेरठ रोड, साइलो सैकेंड समेत विभिन्न प्वाइंटों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोडिफाइड साइलेंसर पर भी कार्रवाई की गई। कुल मिलाकर नियमों की धज्जियां उड़ाए जाने पर 175 वाहनों के चालान किए और 4 वाहनों को पुलिस ने सीज किया। टीआई मनु चौधरी ने 50, टीएसआई धर्मेंद्र कुमार ने 25, ओंकार सिंह सहरावत ने 25, टीएसआई विनोद कुमार ने 26 चालान किए। इस दौरान आमिर अहमद ने भी कार्रवाई की। यह आंकड़ा 5:30 बजे तक का है। मिली जानकारी के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509


























