
50 छात्राओं को साइकिल वितरित
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के आवास स्थित कार्यालय पर शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष, सदस्य विधान परिषद, जिला प्रभारी हापुड़ सतपाल सिंह सैनी शामिल हुए। इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फूले के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दूर दराज गांवों से शहरों में पढ़ाई करने आने वाली जरूरतमंद 50 छात्राओं को साईकिल वितरित की गई जिसे पाकर छात्राओं की खुशी का ठिकाना ना रहा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष पुनीत गोयल, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा प्रवीण प्रधान, अजय भास्कर, प्रमोद जिंदल, मदन सैनी, मोनू सैनी, हेमंत सैनी, कृष्ण सैनी, मक्खन सैनी, आदित्य सूद सहित आदि उपस्थित रहे।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600



























