👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के एमडी ने पिलखुवा के अधिशासी अभियंता रहे भूपेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि आदेशों के बावजूद हड़ताल अवधि का वेतन निकालने के मामले में यह कार्रवाई की गई है।
ज्ञात हो कि मार्च के महीने में विद्युत कर्मियों और अधिकारियों ने हड़ताल का आह्वान किया था। ऐसे में हड़ताल पर रहे अधिकारी व कर्मचारियों को शासन से उस अवधि का वेतन ना दिए जाने का आदेश जारी हुआ था लेकिन आदेशों को दरकिनार कर तत्कालीन पिलखुवा अधिशासी अभियंता ने वेतन निकाला जिसके पश्चात एमडी ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए तत्कालीन अधिशासी अभियंता को पिलखुवा भूपेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540





























