हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भवन बचाओ संघर्ष समिति हापुड़ के पदाधिकारी व अन्य लोग सोमवार को मेरठ मंडल के आयुक्त के दरवाजे जा पहुंचे और एक ज्ञापन के माध्यम से उन्हें अपनी पीड़ा से अवगत कराया।
समिति के चेयरमैन ललित कुमार छावनी वालों ने बताया कि हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की स्थापना से पूर्व ही दिल्ली रोड पर करीब दो कि.मी. में व्यापारियों व उद्यमियों के भवन बने हैं जिन्हें प्राधिकरण अधिग्रहण कर 900 रुपए प्रति गज का मुआवजा देना चाहता है और फिर उसे व्यापारियों व उद्यमियों को 1900 रुपए प्रति वर्ग मीटर बेचना चाहता है। समिति प्राधिकरण के इस निर्णय का विरोध गत कई वर्ष से कर रही है, कोई उनकी सुनने को तैयार नहीं हैं। जनप्रतिनिधि भी इस ओर से मुंह मोड़े है।
उद्यमी व व्यापारी प्राधिकरण के निर्णय के विरोध में गत एक सप्ताह से आंदोलन रत हैं और वे धरना देकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। सोमवार को समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मेरठ मंडल के आयुक्त से भेंट करने मेरठ गया। समिति ने कहा है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
BUY 2 GET 1 PIZZA FREE @118 only: 8979755041, 7055225333



























