👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की कार्य प्रणाली से खफा व्यापारियों व उद्यमियों ने रोष व्यक्त करते हुए धरना दिया और जुलूस निकाल कर विरोध व्यक्त किया। धरने व प्रदर्शन की अगुवाई भवन बचाओ संघर्ष समिति हापुड़ ने की। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की भी घोषणा की है।
समिति के अध्यक्ष ललित कुमार छावनी वालों ने बताया कि प्राधिकरण उनके भवनों को अधिगृहीत करके 900 रुपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से खरीद कर 19 सौ रुपए प्रति वर्ग मीटर बेचना चाहता है, जो भवन स्वामियों को मंजूर नहीं है। यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो समिति विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेगी। समिति ने मांग को लेकर एक ज्ञापन मंगलवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष को दिया।
































