भविष्य पब्लिक स्कूल की टीम नेशनल चोकबॉल प्रतियोगिता खेलने पहुंची पंजाब
हापुड़, सीमन/मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): 13वीं सब जूनियर, 14 वीं जूनियर बालक /बालिका नैशनल चोकबॉल प्रतियोगिता 26 से 28 तक पंजाब पुलिस कैंपस जालंधर में आयोजित हो रही है। अपर्णा चौहान डायरेक्टर भविष्य पब्लिक स्कूल पिलखुवा हापुड़ ने सभी खिलाड़ियों को बताया आज के दौर में न जीतना ज़रूरी और न ही हारना ज़रूरी हैं। ये खेल ही लाजवाब है। इसे बस खेलना ज़रूरी हैं। इसी के साथ सभी को शुभकामनाएं और अपना आशीर्वाद दिया।
सौरभ तोमर पी टी आई भविष्य पब्लिक स्कूल पिलखुआ हापुड़ को इस बार भी राष्टीय स्तर प्रतियोगिता में ऑफिशियल की भूमिका निभाने का कार्य भार मिला। साथ ही उत्तर प्रदेश की जूनियर बालिका टीम मैनेजर की जिम्मेदारी भी मिली जिसमे जनपद हापुड़ की बेटियां गायत्री शाह, दीपाली शाह ,नैना सैनी, उर्वशी त्यागी, निधि शिशोदिया, खुशी शर्मा, मधु रानी उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल होकर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने जा रही है।
होलसेल दामों पर खरीदें फैंसी हार्डवेयर, इलेक्ट्रिक तिजोरी भी उपलब्ध: 9837035492


























