हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारत विकास परिषद हापुड़ माधव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को एक अधिष्ठापन समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
भारत विकास परिषद हापुड़ माधव के नवनियुक्त अध्यक्ष देवेंद्र माहेश्वरी, सचिव अनुज गोयल, कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, महिला संयोजिका पारुल गोयल, एवं पारुल गुप्ता को संगठन के प्रांतीय महासचिव नरेंद्र शर्मा ने शपथ दिलाई। समारोह का संचालन अमित सिंघल व पवन गुप्ता ने संयुक्त रुप से किया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सेवा कार्यों को करने का संकल्प लिया और सचिव अनुज गोयल ने संगठन का भावी योजनाओं से अवगत कराया औऱ सभी से सेवा कार्यों में शामिल होने का आग्रह किया।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























