
भाविप टी 0बी0 रोगियों की मदद हेतु आगे आई
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com):भारत सरकार के उच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रम राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन के सफल संचालन में हापुड नगर की कई स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा सहयोग किया जा रहा है इसी क्रम में एक और संस्था ने सहयोग के लिए हाथ आगे बढाया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ पर भारत विकास परिषद परिवर्तन (महिला शाखा) हापुड़ द्वारा पैंतीस क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरण किया गया। संस्था की अध्यक्ष एड शिल्पी गर्ग ने बताया कि हमारी संस्था भविष्य में भी इस प्रकार का सहयोग करती रहेगी।इस अवसर पर संस्था की सचिव रेखा सिंह कोषाध्यक्ष बीना गर्ग डॉ0 आराधना वाजपेई,पूनम गुप्ता, ममता अग्रवाल, नीरू मित्तल, गीतिका, सिंगल शोभा सिंगल एड0 ज्योति सिंह सोनिया सूरी आदि सदस्य व स्वास्थ्य विभाग से जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकअधीक्षक डॉ 0 कपिल गौतम वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक हसमत अली राजकुमार सिंह व जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी आदि उपस्थित रहे। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने संस्था का आभार व्यक्त किया एवं जनपद की अन्य संस्थाओं से भी क्षय रोग के उन्मूलन में सहयोग की अपील की।
भारत विकास परिषद हापुड़ परिवर्तन शाखा के तत्वावधान में मंगलवार को गढ़ रोड स्थित जिला सरकारी अस्पताल में परिवर्तन शाखा ने 40 टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली वितरित की।इस मौक़े पर जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह व डॉ कपिल गौतम ने कहा कि टीबी रोग के उन्मूलन के लिए सरकार अभियान चला रही है लेकिन जब तक इसमें सामाजिक सहभागिता नहीं होगी तब तक अभियान पूर्ण सफल नहीं होगा उन्होंने सामाजिक व गैर सामाजिक संगठनों से टीबी उन्मूलन में सहयोग देने की अपील की ।
संस्था की पूर्व अध्यक्ष डॉ आराधना बाजपेयी और अध्यक्ष एड० शिल्पी गर्ग ने कहा कि उनकी पूरी टीम टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेगी और अन्य संगठनों को भी प्रेरित करेगी।
मंत्री ,कोषाध्यक्ष और संस्था के सभी सदस्यों ने पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संस्था की संयोजक पूनम गुप्ता, महिला सहभागिता नीरू मित्तल, ममता अग्रवाल, नीतू गर्ग, मंजू गर्ग, कविता गुप्ता, ज्योति सिंह, गीतिका सिंघल, शोभा सिंघल, सोनिया सूरी, रचना जिंदल, सुनीता शर्मा,ममता वर्मा, मधु अग्रवाल, रेनू गर्ग, रचना गुप्ता, मंजू त्यागी, निधि जैन,बबीता सिंह, शेफाली चट्टा, कल्पना मित्तल, दीपिका बंसल, रितु अग्रवाल, उमा गर्ग, राखी गर्ग, श्वेता अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, आदि सदस्य उपस्थित व सहयोगी रहे ।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























