
भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन लोकहित के तत्वावधान में रविवार को सादकपुर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और अन्य को प्रेरित किया। शिविर का उद्देश्य मानव सेवा, सामाजिक दायित्व और जरूरत मंदों की सहायता करना रहा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह बाना, प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश चौधरी अभिषेक तेवतिया की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हापुड़ प्रशांत त्यागी, जिला अध्यक्ष मेरठ शोवीर सिंह, जिला प्रभारी मेरठ अनिल चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष हापुड़ मुक्तादिर हुसैन, युवा जिला अध्यक्ष गाजियाबाद कुशल चौधरी, दिनेश प्रधान जिला उपाध्यक्ष हापुड़, रविंद्र चौधरी, गजेंद्र सिंह, प्रशांत सिरोही सहित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह बाना ने कहा कि रक्तदान महादान है और भारतीय किसान यूनियन लोकहित समाज के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाती रहेगी। वहीं प्रदेश प्रभारी चौधरी अभिषेक तेवतिया ने कहा कि संगठन केवल किसानों की आवाज ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
रक्तदान शिविर के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि भारतीय किसान यूनियन लोकहित जनसेवा, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक चेतना के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























