
भारतीय किसान यूनियन का दूसरे दिन भी धरना रहा जारी
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित पुरानी कलेक्ट्रेट में स्थित एसडीएम कार्यालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। किसानों ने अधिकारियों पर तरह-तरह के आरोप लगाए हैं। जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा, युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी मौके पर पहुंचे जिन्होंने जमकर नारेबाजी की। किसान नेताओं ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
किसानों का धरना बुधवार को शुरू हुआ जिन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी ज्ञापन लेने के लिए उनके पास नहीं पहुंचे। वहीं एडीएम ने बताया कि किसान खनन के मामले में सीज किए गए ट्रैक्टर को छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। गुरुवार दूसरे दिन भी भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन जारी रहा जिसमें किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए और अपना विरोध जताया। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को माना नहीं जाएगा। उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






























