भारत विकास परिषद की टीम ने ली पक्षी औषधालय की जानकारी
हापुड,सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद के अध्यक्ष हरि प्रकाश अग्रवाल मगंलवार को परिषद की टीम के साथ जैन समाज द्वारा जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय पहुंचे और भारत विकास परिषद के लोगों ने पक्षी औषधालय को देखा। उन्होंने पक्षी औषधालय के पदाधिकारयों के साथ बैठक कर औषधालय की जानकारी ली। परिषद के अध्यक्ष हरि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि जैन समाज द्वारा संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय जीव दया का पुनीत कार्य है, बेजुबान पक्षियों के घायल हो जाने पर उन्हें औषधालय लाकर उनका निशुल्क उपचार कर स्वस्थ होने पर आकाश में उडा देना बहुत ही सुंदर कार्य है। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, पक्षी औषधालय के अध्यक्ष विनीत जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार ने पक्षी औषधालय के बारे मे परिषद के लोगो को जानकारी दी कि यह औषधालय समाज के मासिक दानदाताओं के सहयोग से संचालित है।औषधालय के चिकित्सक डाoनिशात कौशिक ने बताया कि इस समय भी 200 घायल पक्षियों का औषधालय में उपचार चल रहा है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:
टैगोर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं



























