
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा हापुड़ ने गोद लिये 50 मरीज
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना टी0 बी0 मुक्त भारत अभियान में जिला अधिकारी अभिषेक पांडेय के निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में रविवार को जनपद के अटल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भारत विकास परिषद मुख्य शाखा हापुड़ द्वारा प्रधानमंत्री टी0 बी0 मुक्त भारत अभियान में सहयोग करते हुए जनपद हापुड़ की संस्था भारत विकास परिषद मुख्य शाखा हापुड़ द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के सुशासन के नौ वर्ष पूर्ण होने पर 50 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरण की गई।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारी संस्था भविष्य में भी इस प्रकार के सहयोग करती रहेगी कार्यक्रम में स्वास्थ विभाग से जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह, जिला पी0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी, जिला पी 0एम 0डी0 टी0 कॉर्डिनेटर मनोज कुमार, हरीश चन्द, वेद व्यास यादव व भारत विकास परिषद मुख्य शाखा से अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार गुप्ता सचिव वरुण मित्तल, ममता शर्मा, बी एम शर्मा, डॉ शशी किरण गुप्ता ,राजेश शर्मा ,सुशील कुमार गर्ग व डॉ0 विक्रांत बंसल आदि उपस्थित रहे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






























