
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद द्वारा एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या एवं शिक्षिका का सम्मानित किया गया।” हापुड़ की दिल्ली रोड बाईपास निकट एस ए इंटरनेशनल स्कूल में “भारत को जानो प्रतियोगिता” का आयोजन सोमवार दिनांक 8 सितंबर 2025 को किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत देश की संस्कृति, एकता, विज्ञान, समाज एवं सामाजिक मूल्यों के बारे में जागरूक करना था।
साथ ही विद्यालय में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 9 की प्रद्दुम्न और कक्षा 10 की सोनाक्षी को सर्व श्रेष्ठ विद्यार्थी अवार्ड से सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा व शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षिका सुनीता रानी ,रुक्मणी एवं खुशी को भी पटका व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय कुमार मित्तल, विशाल मांगलिक एवं अन्नु मित्तल का विशेष योगदान रहा। विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से राष्ट्र के युवाओं में भारतीय ज्ञान – विज्ञान व जीवन मूल्यों के प्रति जागरूक बनाना और रुचि उत्पन्न करना है। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रभक्ति, संस्कार , सेवा एवं समर्पण की भावना को जागृत करना है।”
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






























