
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद हापुड़ शाखा द्वारा बालक एवं बालिकाओं के ज्ञानवर्धन एवं चहुमुखी विकास हेतु एसजीवी इंटरनेशनल स्कूल सिंभावली में भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें कुल 130 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। साथ में स्कूलों में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के बेस्ट टीचर और बेस्ट स्टूडेंट को ट्रॉफी और पटका पहनाकर उनका सम्मान किया गया। स्कूल के अध्यक्ष और प्रधानाचार्य को भी पटका पहनाकर सम्मान दिया गया। इस प्रतियोगिता और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ. अशोक कुमार गुप्ता अध्यक्ष और वरुण मित्तल सचिव का विशेष योगदान रहा।
स्कूल के चेयरमैन सुरेंद्र पाल, प्रिंसिपल हिमानी अग्रवाल, शिक्षक विशाल बंसल, शिक्षक शालू सिद्धू, कक्षा 10 से हिमांशु पूनिया, कक्षा 9 से गर्व सांगवान आदि को सम्मानित किया गया।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926


























