भारत विकास परिषद सृजन शाखा हापुड ने देखी संसद की लाइव कार्यवाही
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद सृजन शाखा हापुड के 38 सदस्यो ने संसद भवन का भ्रमण किया। परिषद के सदस्यों को संसद की कार्यवाही लाईव दिखाने में हापुड मेरठ लोकसभा के सांसद राजेंद्र अग्रवाल का सहयोग रहा।
ऐतिहासिक टूर को ले जाने में भारत विकास परिषद के प्रान्तीय चेयरमैन (अर्पण सेवा) मोहित अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। सृजन शाखा के अध्यक्ष अजय बंसल ने सभी सदस्यों का टूर पर चलने के लिये धन्यवाद किया। इस दौरान मोहित अग्रवाल, अजय बंसल, सचिन कुमार अग्रवाल, भुवन जैन, पंकज कंसल, कपिल बंसल, प्रशांत बंसल, सुमित जिन्दल, मनीष अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, पूजा अग्रवाल, रजनी बंसल, संध्या अग्रवाल,नीतू जैन,अंशिका कंसल, निधि बंसल, नेहा बंसल, रचना जिन्दल, भावना अग्रवाल, आरती गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622





























