👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : संयुक्त किसान मोर्चा ने देश में 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। इसी कड़ी में किसान नेता जगह-जगह जाकर लोगों से दुकान बंद रखने की अपील कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन उत्तराखंड के युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जित्तु शनिवार को हापुड़ पहुंचे और 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया। साथ ही कहा कि आगामी चुनाव में कोई भी भाजपा को वोट न दें। वहीं जितेंद्र ने छह अक्टूबर को महेंद्र सिंह टिकैट की पुणयतिथि में शामिल होने की लोगों से अपील की।



























