हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पास के गांव हरसिंहपुर में स्थित शनि देव मंदिर पर सोमवार को शनि जयंती के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान प्रसादी का वितरण किया गया.
जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में शनिदेव जयंती महोत्सव और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. शनि देव मंदिर में आयोजित महोत्सव के अवसर पर शनि मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया. शनि भगवान की पूजा अर्चना कर भंडारा आयोजित किया गया जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर हरसिंहपुर ग्राम प्रधान राधा शर्मा, भाजपा जिला मंत्री किसान मोर्चा पंकज शर्मा, धर्मपाल शर्मा, हरिओम शर्मा, शरद शर्मा, राम अवतार शर्मा, प्रवीन शर्मा, सुशांत शर्मा, तिलक शर्मा आदि मौजूद रहे.
































