👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): चैत्र मास की रामनवमी के पावन पर्व पर गाँव बदनौली के प्राचीन शिव मंदिर में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।शिव मंदिर परिसर में हवन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने आहुतियां डाल कर मंदिर परिसर को शुद्ध किया गया।ग्रामीणों ने विश्व कल्याण की कामना की। कन्या-पूजन के बाद उन्हें भोजन कराया गया और कन्याओं को दक्षिणा व उपहार देकर विदा किया। भण्डारे में सैकड़ों की संख्या में आसपास के क्षेत्र से आये भक्तों ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्री राम के प्रति आस्था व्यक्त की।
विश्वसनीयता के साथ कराएं Full Body Checkup, वह भी सबसे कम दामों पर: 7817982711

































