हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पास के गांव रामपुर में स्थापित श्री शिव मंदिर का 9 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित हवन में ग्रामीण ने आहुतियां डालकर शिव कल्याण की कामना की औऱ भंडारे में प्रसाद पाकर भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। रामपुर के भूतपूर्व प्रधान जय भगवान शर्मा पिंटू ने आगुंतकों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509
























