हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन भानू जनपद हापुड़ की टीम जिलाध्यक्ष सरणजीत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता विद्युत हापुड़ से मिले और जनपद में हो रही विद्युत की समस्याओं के बारे में अधीक्षण अभियंता को अवगत कराया। इस दौरान कहा कि जर्जर तारों के टूटने से रोज घटना का डर रहता है। इसलिए जर्जर तारों को तुरंत बदलवाने की मांग की। संविदा कर्मियों द्वारा अवैध उघाई की शिकायत भी। अधीक्षण अभियंता से की मुलाकात करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरकान चौधरी, आदेश गुर्जर, संजीव प्रधान, सुधीर त्यागी, अजय त्यागी, रोहित गुर्जर, राजपाल सिंह, बाबर ठेकेदार, सुभीष त्यागी आदि मौजूद रहे।
मिलन टैंट हॉउस की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई


























