
हापुड मे 14 सितम्बर को होगा भक्ति भजन अराधना महोत्सव
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): आचार्य 108 नमोस्तु सागर जी महाराज के सानिध्य मे आगामी 14 सितम्बर रविवार को प्रातःकाल 11 बजे से मेरठ रोड के मगंल भवन पर भक्ति भजन अराधना एंव क्षमावाणी महापर्व का आयोजन होगा। इस आयोजन मे आचार्य 108 विमल सागर जी महाराज तथा आचार्य 108 पुण्य सागर जी महाराज का जन्म महोत्सव मनाया जाएगा। भजन सम्राट मयूर जैन (इन्दोर) महोत्सव मे सुन्दर भक्तिमय भजनो को प्रस्तुत करेंगे।
आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज का मगंल प्रवचन होगा। पुण्य नमोस्तु वर्षायोग समिति, पुण्य नमोस्तु महिला मडंल, पुण्य नमोस्तु वर्षायोग युवा बाल समिति,पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर समिति तथा सकल जैन समाज कार्यक्रम की व्यवस्थाओ तथा कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने मे जुट गए हैं।कार्यक्रम मे हापुड गुरू भक्तो के साथ-साथ बाहर के जिलो से भी अनेक गुरू भक्त शामिल होगें।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


























