हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आवाहन पर गढ़मुक्तेश्वर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने गढ़ थाने का घेराव किया.
बता दें कि मुजफ्फरनगर के प्रकाश चौक स्थित एक होटल में तितावी गांव के दो लोगों और होटल मालिक के बेटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। मामले की सूचना होटल मालिक ने पुलिस को दी थी जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उक्त गांव से 11 लोगों को हिरासत में ले लिया था। जैसे ही ग्रामीणों की गिरफ्तारी की जानकारी भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को लगी तो वह थाने में पहुंच गए और हिरासत में लिए गए गांव वासियों को छोड़ने की बात कही लेकिन पुलिस ने उचित कार्यवाही करने की बात कहते हुए ग्रामीणों को छोड़ने से मना कर दिया जिसके बाद राकेश टिकैत थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आवाहन पर गढ़मुक्तेश्वर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी थाने का घेराव किया। दूसरी तरफ गढ़मुक्तेश्वर टोल प्लाजा पर भी भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना दे डाला.
गाज़ियाबाद: सिंभावली निवासी युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात
🔊 Listen to this गाज़ियाबाद: सिंभावली निवासी युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ निवासी युवती ने अपने रिश्तेदार पर शादी का झांसा…
Read more






















