शराब के मुकद्दमे पर भाकियू का गुस्सा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय यूनियन के एक कार्यकर्ता को शराब के धंधे में गिरफ्तार करने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बी.बी नगर रोड स्थत 57 चौराहा पर धरना देकर प्रदर्शन किय़ा और पुलिस विरोधी नारे लगाए। किसान नेता कार्य़कर्ता के विरुद्ध दर्ज शराब के मुकदमे को वापिस लेने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी किसानों ने मांग पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल आर्य ने बताया कि थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गांव होशियारपुर गढ़ी के एक कार्य़कर्ता पर 21 पव्वे देशी शराब के दिखाकर उसके विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर दिया। यह मुकद्दमा पूरी तरह झूठा है और बाबूगढ़ पुलिस का यह कृत्य भारतीय किसान यूनियन को बदनाम करने वाला कदम है। भारतीय किसान यूनियन का कार्यकर्ता पूरी तरह सम्पन्न है, वह शराब जैसा धंधा नहीं कर सकता। संगठन की मांग है कि पुलिस झूठा मुकद्दमा तुरन्त वापिस ले।
भाकियू के चौधरी रामपाल सिंह, उदयवीर, इमरान, जाहिद, गुरुदेव, भगतराम सिंह, आमीर, बबलू सहित सैकड़ो किसान धरने पर बैठे हैं। धरनास्थल पर ही हुक्का, भोजन, दूध, जल आदि की व्यवस्था की गई हैं।

























