
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरूरपुर में सड़क पार कर रहे किसान नेता की स्कूल बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घायल किसान नेता शाहनवाज को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया था और उपचार के दौरान शाहनवाज की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है। किसान नेताओं ने भी शोक प्रकट किया है।
भारतीय किसान यूनियन के नेता 55 वर्षीय शाहनवाज निवासी भद्रवाह डोडा क्षेत्र जम्मू कश्मीर मुजफ्फरनगर के सिसौली में होने वाली भाकियू की महापंचायत में शामिल होने के लिए जम्मू कश्मीर के प्रतिनिधिमंडल के साथ आए थे। जब वह गढ़ पहुंचे तो दिल्ली लखनऊ हाईवे पर क्षेत्र के गांव सदरपुर पहुंचने पर वह वाहन से उतरकर सड़क पार कर रहे थे। दूसरी ओर स्थित मस्जिद में नमाज अता करने के लिए जा रहे किसान नेता को स्कूल बस ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी





























