किसानों की लड़ाई में भाकियू टिकैत आगे
हापुड,सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकैत न रविवार को गांव सदरपुर में अरपन ठाकुर एवं संतोष चौहान तथा ग्राम धौलपुर में सुरेंद्र सिंह एवं फौजी भाई की अगुवाई में नुक्कड़ सभाएं की गई।नुक्कड सभाओं में किसानों की एक जुटता पर जोर दिया गया।सभा में सुनील ठाकुर को ग्राम अध्यक्ष सदरपुर मनोरंजन नियुक्त किया गया।भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल अध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि गांव में किसानों स्थिति ठीक नहीं है किसानों का गन्ना भुगतान अधर में लटका हुआ है। आवारा पशुओं से किसानों की फैसल नष्ट हो चुकी हैं।आवारा पशुओं के हिंसक हो जाने पर पशुओं द्वारा किसानों पर हमले के उन्हें मारा जा रहा है उन्होंने बताया कि गांव में 11 हजार की लाइन किसानों की छत से होकर गुजर रही है जिससे अनहोनी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
दिनेश त्यागी मंडल प्रवक्ता ने कहा कि गांवों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है बड़ी संख्या में जनपद हापुड़ में गांवों में नुक्कड़ सभाएं की गई है सभी किसान भाई 18 सितंबर लखनऊ किसान महापंचायत में जरूर पहुंचे।
महिपाल चौहान मंडल संगठन मंत्री ने कहा कि केवल भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन ही किसानों का हितेषी है जो किसानों की लड़ाई लड़ रहा है आने वाले समय में गन्ना भुगतान एवं आवारा पशुओं को लेकर हम सबको मिलकर लंबी लड़ाई लड़ने होगी। इस मौके पर मंडल महासचिव ठाकुर भवेंद्र सिंह सिसोदिया सेवाराम चौहान सुनील चौहान अरुण जाटव साहिल मनोज त्यागी नरेश त्यागी विकल गुर्जर सुभाष चौहान शाहिद सैकड़ो पदाधिकारी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























