अंडरपास की मांग को लेकर भाकियू शंकर की महापंचायत










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  अंडरपास की मांग को लेकर एक बार फिर किसानों ने हुंकार भरी और महापंचायत की। जनपद के गांव औरंगाबाद व मतनौरा के बीच निकलने वाला गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय किसान यूनियन शंकर की रविवार को एक महापंचायत हुई जिसकी अध्यक्षता स्वामी सत्य देव महाराज व संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह प्रधान ने की। पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि संगठन लगातार वंचितों किसानों मजदूरों के लिए कार्य कर रहा है। यहां पर लगभग 21 गांवों को जोड़ने हापुड़ मंडी को जोड़ने वाले रास्ते पर अंडर पास साइट CH+135 पर दिया जाना नितांत आवश्यक है। यदि विभाग यहां पर मानक अनुसार अंडरपास नहीं देगा तो संगठन लगातार भूख हड़ताल पर आमरण अनशन करने को विवश होगा। जिला अध्यक्ष रविन्दृ कुमार मावी ने संकल्प लिया के जनपद व प्रदेश के किसानों की समस्याओं के लिए मैं निरंतर प्रयास करता रहूंगा। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेशमा चपराना ने महिला शक्ति पर भरोसा दिलाते हुए कहा कि मैं प्रदेश भर से मातृशक्ति को एकत्र करके संगठन के सिद्धांतों और नीतियों पर कार्य करने का काम करूंगी। राष्ट्रीय संरक्षक प्रेम सिंह नागर ने कहा कि हमें इस अंडरपास के लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़ी तो हम पीछे नहीं हटेंगे।
पंचायत के मध्य में दोपहर 2:00 बजे गंगा एक्सप्रेसवे के अधिशासी अभियंता आरसी मोगा, सहायक अभियंता मोहित सिंह यूपी मेरठ पहुंचे और किसानों की समस्याओं को सुनकर 17 दिसंबर तक का समय कार्रवाई के लिए मांगा है और भरोसा दिलाया है कि किसान हित सर्वोपरि मानते हुए यहां मानक के अनुसार अंडरपास दिया जाएगा। अंत में निर्णायक कमेटी ने निर्णय लिया कि 17 दिसंबर तक आमरण अनशन भूख हड़ताल स्थगित की जाती है। कार्यवाही कराने के लिए संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ गंगा एक्सप्रेसवे के चेयरमैन व निदेशक से मिलेगा।
पंचायत में स्वामी सत्यदेव महाराज, महाराज संत दास, चौधरी धर्मवीर सिंह, नरेंद्र प्रधान जिला अध्यक्ष बुलंदशहर, कल्पना यादव, पूनम चौधरी, कविता, असमीना, पूनम सैनी, मास्टर सरदार, राजवीर सिंह, मास्टर सतपाल सिंह, समर पाल सैनी, रामचरण जाटव आदि उपस्थित रहे।

हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093








Related Posts

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…

Read more

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

🔊 Listen to this

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

हज यात्रियों के लिए खास खबर

हज यात्रियों के लिए खास खबर

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल
error: Content is protected !!