हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक मेले में पहुंचे किसान नेताओं ने व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने बताया कि किसानों के इस मेले में किसान के लिए शौचालय, लाइट आदि की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने जिला पंचायत को चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो वह विरोध करेंगे।
गढ़ गंगा मेले में अभी तक छह लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। अव्यवस्थाओं की शिकायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने अधिकारियों से शिकायत भी की।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























