VIDEO : गढ़ तहसील का गेट बंद कर भाकियू ने किया प्रदर्शन










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़ तहसील का गेट बंद कर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बुधवार को धरना देकर प्रदर्शन किया। बता दें जनपद हापुड़ के जिला पंचायत सदस्य नंबर दो से जीत हासिल करने वाली नसरीन के पति हांजी आरिफ के मकान को एचपीडीए द्वारा और एआरटीओ द्वारा कोयले से भरे ट्रक को सीज किए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने गढ़ तहसील का गेट बंद कर धरना-प्रदर्शन किया।
भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता दिनेश खैडा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि बीजेपी पुलिस प्रशासन की मदद से जिला पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना स्थल पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे। गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार गौड़ भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने एचपीडीए और परिवहन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई पर कई सवाल खड़े किए।

Our Trending Story: हापुड़: महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार सर्राफ गौरव अग्रवाल कौन है? जानें

हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट:







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!