हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के जिला अध्यक्ष मोहसिन सैफी द्वारा बुधवार को हापुड़ पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा और किशोरी का अपहरण करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोपी पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई। आपको बता दें कि थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव आरीफपुर सरावनी निवासी युवक पर आरोप hai कि 9 सितंबर की रात्रि वह अपने ही पड़ोस की 16 साल की किशोरी को बाइक पर बिठाकर ले गया। इस घटनाक्रम को एक पड़ोसी ने देख लिया। पड़ोसी ने तुरंत जाकर पुत्री के परिवार वालों को अवगत कराया। इसके तुरंत बाद जैसे ही परिवार गणों ने भाग दौड़ की तो मामले का पता चला। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के जिला अध्यक्ष मोसिन सैफी हापुड़ पुलिस अधीक्षक से मिले और अपनी बात रखी। वहीं पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान इस अवसर पर धर्मेंद्र नाजिम, अंसु त्यागी, तौकीर रहमत, दीपांशु, सुशील, अमी चन्द, नदीम सुहेल, नदीम, तौकीर, साजिद, शोएब अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























