हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों ने गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम धौलाना कार्यालय पर सौंपा। मार्ग की मरम्मत, गन्ने का बकाया भुगतान करने जैसी कई मांगों को लेकर यह ज्ञापन दिया गया।
भारतीय किसान यूनियन भानु की मासिक पंचायत में पदाधिकारियों ने मसूरी मार्ग, धौलाना, समाना और भावा मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की। इसी के साथ सोलाना के तालाबों की सफाई की भी मांग की गई। साथ ही गांव पारपा में पक्की चौकी तक के मार्ग के चौड़ीकरण जैसी कई मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार सिसोदिया ने बताया कि गन्ना किसानों का आखिरी भुगतान फरवरी 2021 तक कराया गया। उसके बाद से भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है और अब मिल प्रबंधन भुगतान करने में आनाकानी कर रही है। बैठक का संचालन तहसील अध्यक्ष सुनील सिसोदिया ने किया। इस दौरान अनुज गुप्ता, रामदत्त शर्मा, राकेश, यूनुस, आकिल आदि उपस्थित रहे।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588





























