हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में शनिवार को भैया दूज का पर्व धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पर्व पर बहनों ने भाइयों को तिलक कर भाइयों की दीर्घायु व मंगल होने की कामना की।
भैया दूज पर्व पर बहनें पूजा सामग्री की थाली में लेकर भाइयों के पास पहुंची और भाइयों को तिलक कर मिठाई खिलाई और उपहार भेंट किए। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए।
भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भैयादूज के प्रति आज भाई-बहन में विशेष उत्साह देखने को मिला। भारतीय और सनातन संस्कृति का प्रतीक भैया दूज पर्व मनाने की परम्परा द्वापर युग से चली आ रही है।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520
























