हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी उत्तर प्रदेश सिक्ख मिशन द्वारा गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार हापुड़ में खालसा साजना दिवस वैसाखी गुरुपर्व मंगलवार को कोविड-19 की सरकार की हिदायतों के अनुसार मनाया गया। श्री अखंड पाठ साहिब की समप्ति उपरांत भाई ब्रह्म सिंह के रागी जत्थे ने गुरुवाणी का संकीर्तन किया इसके बाद भाई देवेंंद्र सिंह प्रचारक ने खालसा पंथ की सिरजना कैसे हुई पर प्रकाश डाला। भाई सतनाम सिंह के कवीसरी जत्थे ने श्री गुरु गोबिंद सिंह द्वारा पांच प्यारों की स्थापना के ऊपर प्रकाश डालकर निहाल किया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी प्रभदयाल सिंह ने सरबत के भले की एवं हापुड़ शहर में कोविड-19 जैसी भयंकर बीमारी से बचाने की सरबत के भले की अरदास की। सवेरे से सिक्ख धर्म के अनुयायी गुरुद्वारे में पहुंचने शुरु हुए। प्रभारी उत्तर प्रदेश सिक्ख मिशन हापुड़ ने समूचे स्टाफ के साथ कमान संभालते हुए सभी को गुरुपर्व की बधाई दी। एवं पांच-पांच श्रद्धालुओं का जत्था बनाकर गुरु घर में प्रवेश करवाया। कोविड-19 की वजह से संगत काफी कम रही। ज्यादातर लोगों ने अपने घरों में ही वैशाखी पर्व मनाया। इस मौके पर सरदार रिछपाल सिंह, बूटा सिंह, हरविंद्र सिंह, कर्म सिंह छबीर सिंह, पंचम सिंह ,बलवीर सिंह आदि उपस्थित थे।
































