हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लाभार्थी सम्पर्क अभियान की गढ़ नगर मंडल कार्यशाला गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया के फार्म हाउस पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम जिला संयोजक हापुड़ निवर्तमान न०पा०प० अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत उपस्थित रहे।
कार्यशाला की अध्यक्षता अंकुर त्यागी मंडल अध्यक्ष ने की व मुख्य वक्ता के रूप में नरेश अमराला विधानसभा प्रभारी गढ़मुक्तेश्वर रहे।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रफुल्ल सारस्वत ने समस्त कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि गढ़ नगर मण्डल के समस्त बूथ पर रहने वाले समस्त लाभार्थियों से सम्पर्क कर उन्हें केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराना है।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित नरेश अमराला ने कहा कि इस अवसर पर सभी को लाभार्थी सम्मेलन भी आयोजित करने है और इसके लिए अभी से प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर योजना बनाकर कार्य शुरू कर देना है।
कार्यशाला में इस अवसर पर राजीव सिसोदिया लोकसभा प्रभारी (अमरोहा लोकसभा ),दिनेश सिंघल लोकसभा सहप्रभारी अमरोहा लोकसभा, श्यामेंद्र त्यागी जिला महामंत्री, रोहित मल्होत्रा राहुल वशिष्ठ जिला मंत्री, पिंकी त्यागी जिला मंत्री, शैलेंद्र राणावत लाभार्थी संपर्क अभियान जिला सहसंयोजक,रोहित मल्होत्रा, गोपाल ठाकुर, दीपेंद्र कुमार, योगेन्द्र राजपूत,पवन जाटव,अर्जुन शर्मा,सोनू वर्मा,मनोज प्रजापति, दीपक शर्मा, प्रशान्त त्यागी,शिवकुमार गौतम एवं समस्त मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

































