हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पितृ विसर्जन अमावस्या पर बृजघाट गंगा तट पर स्नान करने हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की सम्भावनाओं को देखते हुए दान, वस्त्र आदि ग्रहण करने हेतु बड़ी तादाद में भिखारियों का बृजघाट पर जमघट लग गया है। ये भिखारी दान, वस्त्र लेने के लिए उत्पात मचा सकते हैं, इस सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
यदि पूर्व के इतिहास पर नजर डालें तो ये भिखारी दान, वस्त्र आदि लेने के लिए आपस में ही भिड़ जाते है औऱ दानदाता के अभद्रता, गाली-गलौच पर उतर आते है। पितृ विसर्जन अमावस्या पर इसकी पुनरावृत्ति से इंकार नहीं किया जा सकता।
पितृ विसर्जन अमावस्या पर कई लाख श्रद्धालु अपने-अपने पितरों के श्राद्ध करने हेतु बृजघाट पहुंचना शुरु हो गए। मान्यता है कि पितृ विसर्जन पर गंगा स्नान करने के बाद ब्राह्मणों व निर्धनों को भोजन कराने, वस्त्र, बर्तन, अन्न आदि दान करने से पितर शांत होते है और परिवार में सुख, वैभव का वास होता है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 9719918531, 8218182274


























