हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी भोपाल सिंह के साथ एक लाख 15 हजार और एटीएम कार्ड लूटने का मामला सामने आया है. यह मामला जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र का है जहां गाजियाबाद में पीडब्ल्यूडी विभाग में तैनात लिपिक भोपाल सिंह नौ मार्च की रात को गाजियाबाद से हापुड़ लौट रहे थे. इसी दौरान कार सवार बदमाशों ने क्राइम ब्रांच का अधिकारी बन कर पीडब्ल्यूडी के बाबू से एक लाख 15 हजार लूट लिए.
बता दें कि 9 मार्च को भोपाल सिंह अपने एक परिचित से पैसे लेकर हापुड़ आ रहे थे. डासना फ्लाईओवर के पास कार सवार बदमाशों ने उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लिया जिसके बाद बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और उनसे चेकिंग के नाम पर बैग ले लिया और एटीएम कार्ड का पासवर्ड ही पूछ लिया जिसके बाद बदमाशों ने भोपाल को गाड़ी से फेंक दिया और एटीएम से 56 हजार भी निकाल लिए. गाजियाबाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Holi पर अमृत डायग्नोस्टिक सैंटर ने निकाले जांच के लिए विशेष पैकेज 7817982711





























