हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रदेश के प्रति ग्राम पंचायत में बी.सी. सखी तैनात किए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुक्रम में 1 ग्राम पंचायत में एक बी.सी. सखी को कार्य हेतु रखा जाना है। इसी क्रम में शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में 80 बी.सी. को प्रशिक्षण एवं मशीन वितरण का कार्य मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह के द्वारा किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि अब गांवों में बी.सी. सखी नियुक्त होने से अब ग्राम वासियों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। अब आपके गांव में ही बी.सी. सखी लेनदेन का कार्य करेगी। उपायुक्त (संवत रोजगार। आशा देवी के द्वारा बताया गया कि इससे महिलाएं सशक्त होंगी। जिला मिशन प्रबंधक तकसीर अहमद के द्वारा बताया गया कि बी.सी. सखी को कार्य करने के लिए 6 माह तक 4000 प्रति माह तक मानदेय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा दिया जाएगा। बी.सी. सखी को गांव में खाता खोलने एवं लेनदेन करने पर कमीशन के रूप में भी एयरटेल पेमेंट बैंक के द्वारा भी कमीशन प्राप्त होगा, जिससे महिलाओं की आमदनी बढ़ेगी और महिला अपनी गरीबी को दूर कर पाएगी। विकासखंड हापुड़ के 33, सिंभावली से 26, धौलाना से 13 व गढ़ से आठ बी.सी. सखी द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद के समस्त विकास खंडों से ब्लॉक मिशन प्रबंधक विजय कुमार, आकाश सक्सेना, सत्येंद्र कुमार एवं एयरटेल बैंक, मार्गदर्शक, एनपीएस के कर्मचारी एवं अधिकारियों प्रतिभाग किया गया। एवं उनके द्वारा एयरटेल की मशीन को चलाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। जिनके नाम निम्न प्रकार हैं। अमित गौतम टीम लीडर, हरेंद्र, पवन कुमार एवं उनकी टीम के सदस्य उपस्थित रहे हैं।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ प्लॉट और फ्लैट वो भी HPDA approved, 80% लोन सुविधा, Call 9540030099



























