हापुड़,सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के बाजारों में मंगलवार को लोगों की भीड़ को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लोग कोरोना की तीसरी लहर की सम्भावनाओं की खबरों से बेखबर है, जबकि कोविड-19 संक्रमण का असर कम हुआ है, परंतु असर समाप्त नहीं हुआ है।
हापुड़ का गोल मार्किट, चंडी रोड, पक्का बाग चौपला, कसेरठ बाजार, पुराना बाजार में लोगों की भीड़ बिना मास्क लगाए बेफिक्र होकर घूमती हुई देखी गई। चौराहों पर वाहनों की भीड़ देखी गई। गढ़ रोड पर स्थित ओवर ब्रिज पर भी वाहन रेंगते हुए चल रहे थे।
*एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509:*


























