हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के गांव वझीलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग तीन हफ्ते से ताला लटका हुआ है जिसके कारण दर्जनों गांवों के लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज के टीके नहीं लग रहें हैं। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि गांव वझीलपुर में स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दर्जनों गांवों के लोगों को प्राथमिक उपचार मिल रहा है ।करोना महामारी के चलते यहां पर शुरुआती दिनों में कोविड वैक्सीन के पहली डोज के टीके लगाए गए लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा हुआ है जिसके कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ज्ञानेंद्र त्यागी ने शासन व प्रशासन के अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि अगर गांवों में करोना महामारी ने पैर पसार लिए तो हालात जल्दी से काबू में नहीं आ पाएंगे,क्योंकि दोमयी, धनौरा,खडखडी,असरा, मुरादपुर,सूदना आदि नजदीकी गांवों में कई कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।
सरकार और सरकार के नुमाइंदों को ग्रामीण क्षेत्रों में कठोर कदम उठाने की जरूरत है।
हापुड़ में पहली बार खरीदें सर्वाइकल और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए Specially Design गद्दे एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ: 8449620229





























