हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोविड-19 वायरस संक्रमण के नए मामले तेजी से घटते हुए देखकर कोविड-19 आंशिक कर्फ्यू में व्यापक ढील देने पर मंगलवार को हापुड़ के समस्त बाजारों और मंडियों में हलचल बढ़ती हुई दिखाई दी जिससे लोग आर्थिक लाभ की ओर बढ़े और कारोबार के तेजी से पटरी पर आने की आशा प्रबल हुई। हापुड़ में 1 जून से कोरोना आंशिक कर्फ्यू मैं सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक ढील दी गई यह छूट अग्रिम आदेशों तक सोमवार की सुबह 7:00 बजे से शुक्रवार की शाम 5:00 बजे तक रहेगी और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शुक्रवार की शाम 5:00 बजे से सोमवार की सुबह 7:00 बजे तक साप्ताहिक बंदी घोषित की गई है। मंगलवार को हापुड़ के गोल मार्केट, चंडी रोड, कसेराट बाजार, कोठी गेट, छोटी व बड़ी मंडी, पक्का बाग, भगवती गंज आदि सभी बाजारों में सभी कारोबार के प्रतिष्ठान खुले फल व सब्जी मंडी पूर्व की भांति खुली समस्त बाजार खुलने से खाद्धान्न, दलहन, तिलहन के भाव में जो तेजी का रुख दिख रहा था, सभी वस्तुओं के भाव ठहर गए बल्कि भाव के टूटने की आशा को बल मिला। हापुड़ के किराना मंडी दाल, चावल, परचून, फल व सब्जी मंडी, कन्फेक्शनरी आदि पर खूब ग्राहक दिखाई दिया, जबकि जनरल मर्चेंट, जूता चप्पल, रेडीमेड गारमेंट और वस्त्र विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों की कमी नजर आई। जिला अधिकारी अनुज सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने चेतावनी दी है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606





























