हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक ट्रक में बैटरे लादकर अंबाला से पटना जा रहा ट्रक चालक रविवार को गढ़ कोतवाली पहुंचा और पुलिस को बताया कि वह शनिवार की रात कुरुक्षेत्र में खाना खाने के लिए रुका था जिसके बाद वह लगातार ट्रक चला कर रविवार की सुबह करीब 4:00 बजे गढ़ के गांव नानपुर पहुंचा तो देखा कि ट्रक के पीछे का तिरपाल फटा हुआ है जिसमें से 10 बैटरे चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि यह मामला गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र का नहीं है। ऐसे में पुलिस ने दूसरे क्षेत्र की घटना बताकर चालक को वापस भेज दिया।
बिहार के नवादा क्षेत्र के गांव गोविंदपुरी का रहने वाला संजय ट्रक चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है जिसने रविवार की सुबह 4:00 बजे गांव नानपुर में ट्रक की जांच की तो पता चला कि पीछे से तिरपाल फटा हुआ है जिसमें से 10 बैटरे चोरी हो गए हैं। उसने बताया कि वह शनिवार की रात को कुरुक्षेत्र रूका था जहां उसने खाना खाया था।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























